DRMS NEWS

DRMS NEWS

बांधवगढ़ परिदृश्य में किड्स फॉर टाइगर्स प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) सैंक्चुअरी नेचर फाउंडेशन (Sanctuary Nature Foundation) द्वारा एल एंड टी फाइनेंस के जल वैभव 2.0 परियोजना के अंतर्गत बांधवगढ़ परिदृश्य में किड्स फॉर टाइगर्स प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत  16 जुलाई 2026 को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षा, जैव विविधता संरक्षण, ईको-क्लब गतिविधियों तथा किड्स फॉर टाइगर्स कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधन उपलब्ध कराना था।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव व केशव प्रसाद विश्वकर्मा यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी– प्रकृति विशेषज्ञ एवं पूर्व अध्यक्ष बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व गाइड यूनियन एवं नागेंद्र सिंह तिवारी– जिला नोडल अधिकारी, ईको क्लब एवं प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला, धनेंद्र तिवारी– प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंदसुरा, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रजापति– कार्यक्रम अधिकारी द कॉर्बेट फाउंडेशन (टीसीएफ) व जगत चतुर्वेदी– प्रकृति विशेषज्ञ विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। 

प्रशिक्षण कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, विद्यालयों में ईको-क्लब की भूमिका तथा विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। शिक्षकों को किड्स फॉर टाइगर्स कार्यक्रम, टीचर्स मैनुअल, जल वैभव 2.0 परियोजना, तथा वर्षभर संचालित होने वाली गतिविधियों और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण सर्प एवं जैव विविधता जागरूकता सत्र रहा, जिसमें साँपों की पहचान, उनके पारिस्थितिक महत्व, सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा उनसे जुड़े भ्रमों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी गई। साथ ही, ईको-क्लब गतिविधियों, नोटिस बोर्ड के रखरखाव और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने, विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा को सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। प्रशिक्षक के रूप में सागर टोनपे एवं सौरभ साथ ही, कार्यक्रम के सफल संचालन के रूप में अंकुश श्रीवास्तव एवं समस्त टीम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ