
drms news (मानपुर उमरिया)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को गांधी चौक, मानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेता के साथ पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। प्रदर्शन में छात्र हितों की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा और विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास सफल नहीं होंगे।
प्रदर्शन में युवा नेता विजय गौतम, नगर अध्यक्ष विकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी के.के. प्यासी, दिनेश गुप्ता, कुशलेंद्र तिवारी, कमलेश गुप्ता, सुरेंद्र भट्ट, गोविंद जी रस्तोगी, मौजीलाल नामदेव,रवि सेन, पुरुषोत्तम गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकाश गौतम, राहुल मिश्रा, शिव प्रसाद गुप्ता, अनीश पटेल, संतोष नामदेव, राम विनोद पटेल, श्याम कल्याण पटेल, बुद्धसेन पटेल, विनय पटेल, अमन पटेल, रावेंद्र पटेल, दीप प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, नरेंद्र सूर्यवंशी, अंकित तिवारी, मुकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ