
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना अमलाई पुलिस द्वारा गृहभेदन एवं चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
थाना अमलाई में पीड़ित ध्रुव लोनिया निवासी रेलवे कॉलोनी, छोटी अमलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके सूने मकान में प्रवेश कर घर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अनु. धनपुरी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्रमणी पाण्डेय के हमराह सहायक उप निरीक्षक अमृतलाल, प्रधान आरक्षक ठाकुरदास, आरक्षक धर्मेंद्र शुक्ला एवं आरक्षक राजेंद्र शुक्ला थाना अमलाई पुलिस टीम द्वारा सतत पूछताछ व विवेचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी में 1- सुमन लोनिया पिता स्वर्गीय सुनील लोनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, दफाई नंबर 2, अमलाई, 2- सूरज केवट पिता राजेश केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी उसलापुर, अमलाई के पास से एक नग सोने की बिंदी, एक नग सोने की 'हाय' (आभूषण), एक नग चांदी का ब्रेसलेट बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,05,000 है, जिसे विधिवत जप्त किया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ