
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सत्यम कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा विद्यार्थियों और स्टाफ ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय केसरवानी युवा जागृति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ऋतुराज गुप्ता, अमर गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य हरीश गुप्ता, प्रो. राजकिशोर दुबे, प्रो. डॉ. नम्रता पटेल, प्रो. प्रियंका गुप्ता, डेमोंस्ट्रेटर हेमंत राठौर, प्रियंका लोधी, हर्षित मिश्रा, सुधा राठौर, प्रियंका तिवारी, प्रशासनिक स्टाफ मनीष गुप्ता एवं विधिक सलाहकार विजय कुमार गुप्ता सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण बचाने का आह्वान किया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ