
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में पदस्थ सूबेदार (अ) नीरज खटीक को निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय कुमार अग्रवाल ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे लगाकर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति के उपरांत नीरज खटीक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, अपने माता-पिता के आशीर्वाद तथा माँ नर्मदा की कृपा को दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नीरज खटीक को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ