
drms news (शहडोल)। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अंतर सिंह आर्य ने कहा कि जनजाति वर्ग के युवाओं को सोशल मीडिया के चक्रव्यूह मे नही फंसकर अपना ध्यान शिक्षा कि उपर केन्द्रित करना चाहिए और अपनी उर्जा को शिक्षा ग्रहण करने मे लगाना चाहिए तथा सतत रूप से आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होनें ने कहा कि सोशल मीडिया एक चक्रव्यूह है इसके भ्रमजाल में फंसकर युवा अपना कैरियर बर्बाद नही करे। उन्होने ने कहा कि जनजाति वर्ग के युवाओ को अपनी संस्कृति, अपने रीति रिवाज से भी रूबरू होना चाहिए। जनजाति वर्ग के युवाओं को अपने देवी देवताओं, रस्मो-रिवाजों का भी ज्ञान होना चाहिए। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अंतर सिंह आर्य आज शहडोल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजाति वर्ग के लोगो के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना और और धरती आबा योजना संचालित की जा रही है। उन्होने कहा की ये दोनो योजनाएं अति महत्वपूर्ण योजनाए है। इन दोनो योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति वर्ग के युवाओं को पेशा अधिनियम के प्रवाधानों, सिकल सेल एनिमिया, सोशल मीडिया की बुराईयों के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश सभी नागरिकों को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और पौधे की देखभाल भी करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रामलाल रौतेल, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ