DRMS NEWS

DRMS NEWS

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में मिला बाघ का कंकाल, मौत के कारणों की जाँच जारी


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ का कंकाल मिला हैँ घटना टाइगर रिज़र्व के परिक्षेत्र ताला अंतर्गत मझखेता बीट की है जहाँ गश्ती दल को मांसाहारी वन्य प्राणी के कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुचे और जाँच शुरू की गई हैँ, क्षेत्र संचालक टाइगर रिसर्व ने बताया हैँ की डॉग स्क्वाड द्वारा सर्च कराया गया और मेटल डिटेक्टर से भी कंकाल की जांच की गई,वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण उपरांत प्रथम दृष्टया बाघ का कंकाल होने की संभावना व्यक्त की गई।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी, BTR तथा सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, ताला द्वारा कंकाल का विधिवत परीक्षण किया गया तथा प्रजाति एवं लिंग की पुष्टि हेतु आवश्यक सैंपल एकत्र कर दस्तावेजीकरण एवं साक्ष्य संकलन उपरांत कंकाल को अग्नि में दहन कर विनष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई। सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न की गई।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ