DRMS NEWS

DRMS NEWS

भवनों का लोकार्पण पर्याप्त नहीं, मानपुर विधानसभा को डॉक्टर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए: जनपद सदस्य रोशनी सिंह


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)मानपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह द्वारा लगातार विभिन्न शासकीय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है। भवनों का निर्माण एवं लोकार्पण विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भी उतनी ही गंभीरता से प्रयास किए जाएं।

जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेता रोशनी सिंह ने कहा कि मानपुर, अमरपुर, इंदवार, ताला और बिजौरी सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक सामुदायिक एवं उपस्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से डॉक्टरों, महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का सामना कर रहे हैं। इसका सीधा असर आम मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। महिला डॉक्टरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में प्रसूताओं को जिला अस्पताल उमरिया अथवा मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं मीडिया द्वारा समय-समय पर जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया है। अधिकारियों द्वारा यह बताया जाता है कि डॉक्टरों की नियुक्ति शासन स्तर का विषय है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा सरकार होने और मानपुर से भाजपा विधायक होने के कारण क्षेत्र की जनता यह अपेक्षा करती है कि इस गंभीर विषय को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पद शीघ्र भरवाए जाएं।

रोशनी सिंह ने कहा कि मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 50 गांवों की आबादी के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, इसके बावजूद यहां संसाधनों और स्टाफ की कमी लंबे समय से बनी हुई है। क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए इस अस्पताल का सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण गरीब और ग्रामीण परिवारों को मजबूरी में उमरिया, शहडोल अथवा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। यह स्थिति चिंता का विषय है और इसमें सुधार की आवश्यकता है।

रोशनी सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की कि मानपुर विधानसभा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं, महिला चिकित्सकों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए तथा मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को केवल भवनों का लोकार्पण करने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। विकास की पहचान केवल नए भवन नहीं, बल्कि उनमें मिलने वाली 0गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होती हैं। मानपुर विधानसभा की जनता अब स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस सुधार और डॉक्टरों की उपलब्धता चाहती है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ