
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार श्रीमती प्रियंका शर्मा, राजमति परस्ते एवं बृजलाल रोकड़े को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान एवं डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ