
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बरुआ नाला पर पुलिया का निर्माण चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। पुलिया के अभाव में हर बरसात स्थानीय नागरिकों, विशेषकर आदिवासी बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नगर परिषद मानपुर और जिला प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
यह जानकारी देते हुए समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दौरान बरुआ नाला उफान पर आ जाता है, जिससे नाले के उस पार रहने वाले आदिवासी परिवारों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाला पार कर विद्यालय जाना पड़ता है, जबकि बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य ग्रामीण भी इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह बस्ती तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। बारिश के समय नाले में पानी बढ़ने पर एम्बुलेंस, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन भी नहीं पहुंच पाते। ऐसे में किसी मरीज, गर्भवती महिला या अन्य आपात स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना कठिन हो जाता है।
समाज सेवी केशव विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि यहां के वार्ड वासियों के अनुसार बरुआ नाला पर पुलिया निर्माण के लिए कई बार नगर परिषद मानपुर एवं जिला कलेक्टर को आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए कहा है कि हर वर्ष बरसात में उन्हें जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। उनका कहना है कि समय रहते पुलिया का निर्माण कराया जाता है तो क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ