DRMS NEWS

DRMS NEWS

अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने शब्बल से किया हमला, दो घायल, आरोपियों पर अपराध दर्ज


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)उमरिया में अतिक्रमण हटाने गए वन रक्षकों पर ग्रामीणो ने शब्बल से किया हमला, दो वन कर्मी घायल,चँदिया थाना क्षेत्र के नरवार गाँव का मामला, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों के ऊपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया हैँ, हमले में वन कर्मियों के घायल होने के साथ साथ ग्रामीणों ने उनकी बाइक भी तोड़ डाली है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला है चँदिया वन परिक्षेत्र के ग्राम नरवार का है, जहाँ अतिक्रमण की शिकायत पर वन कर्मी सतेंद्र प्रजापति, विमलेश गुप्ता, संतोष राय कार्यवाही करने गए थे, लेकिन वन कर्मियों को देख अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणो ने उन पर लाठी डंडे और शब्बल से हमला कर दिया आरोपियों ने वन कर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली, पीड़ित वन कर्मियों की शिकायत पर चँदिया थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/26 धारा 132, 296A, 115 (2), 351 (3), 3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ