DRMS NEWS

DRMS NEWS

जनपद पंचायत गोहपारू में VB-G RAM G योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)जनपद पंचायत गोहपारू में VB-G RAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों, पीसीओ एवं उपयंत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर संतोष बाल्मीक द्वारा योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जिला परियोजना अधिकारी आशुतोष खरे ने योजना के सफल संचालन एवं समयबद्ध कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला लेखाधिकारी, जिला पंचायत शहडोल तथा अरुणेंद्र द्विवेदी, सीनियर डाटा मैनेजर, जिला पंचायत शहडोल ने वित्तीय प्रबंधन, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशांत लगारखा, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत गोहपारू एवं मनोज कुमार मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत गोहपारू सहयोग हेतु उपस्थित रहे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान योजना से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले की क्षमता का विकास करना था।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ