DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल में 110 गौवंशों को ले जाने का प्रयास विफल, गौसेवकों ने बचाया

समाज सेवा में अग्रणी नंदी गौ सेवा धाम के सदस्यों ने की त्वरित गौवंश बचाव सेवा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)शहडोल में करीब 110 गौवंशों को पैदल ले जाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं नंदी गौ सेवा धाम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

बताया गया कि गौवंशों को एक शोरूम के सामने से पैदल ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, इसी दौरान तीन लोग मौके से भाग गए, जबकि दो संदिग्ध व्यक्तियों को गौ-सेवकों ने पकड़ लिया और तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी गौ-वंशों को सुरक्षित किया गया। मामले की सूचना सोहागपुर थाने में दी गई, जहां दोनों पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। फिलहाल सभी 110 गौवंश सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें सुमिडाय भवन में रखा गया है।

इस पूरी कार्यवाही में नंदी गौ सेवा धाम के सदस्य सिल्लू रजक, अविनाश मिश्रा, धीरू मिश्रा, विकास जोतवानी अमन यादव, कमलेश प्रयास महत्वपूर्ण रहा और जय-जय श्रीराम का जय-जयकारा लगाते हुए संदेश दिया कि गौवंश की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, हमारी आस्था और सेवा का संकल्प है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ