
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मानपुर के तत्वावधान में संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को जनपद पंचायत सभागार, मानपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीईओ अंकित कुमार सिरोठिया थे। अध्यक्षता संभाग समन्वयक शहडोल भीम सिंह डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विकासखंड समन्वयक महेन्द्र सिंह तराम ने प्रशिक्षण में बताया कि प्रत्येक ग्राम में नशामुक्ति अभियान चलाया जाए। स्वैच्छिकता पर्व के तहत वृक्षारोपण, बीजारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएं। समितियां अपने अभिलेखों का नियमित संधारण करें और परिषद की सभी गतिविधियां समय पर MIS पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली "हरियाली यात्रा", "नवांकुर सखी कार्यक्रम" एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों को सफल बनाने की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
जिला समन्वयक उमरिया रविन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में संभाग समन्वयक भीम सिंह डामोर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज की सहभागिता से विकास को गति देना है। उन्होंने समितियों से शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने, नियमित प्रतिवेदन देने और नीम ग्राम बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्य में किसी भी समस्या परिषद का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन परामर्शदाता कल्याण यादव ने किया। बैठक में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी आधारित विकास को गति देने पर सहमति बनी। सभी प्रतिभागियों ने आगामी कार्यक्रमों को निष्ठा से संपन्न कराने का संकल्प लिया। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव/केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ