
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। केंद्रित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (FDP) के अंतर्गत HDFC बैंक परिवर्तन के सहयोग एवं CARD संस्था द्वारा किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर विकासखंड के चार चयनित ग्रामों में चार सामुदायिक 5 HP सोलर सिंचाई पंप प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं। प्रत्येक ग्राम में 10 किसानों का एक समूह गठित किया गया है, जो सामुदायिक आधार पर इस प्रणाली का संचालन एवं उपयोग करेगा।
प्रत्येक समूह को 5 HP किर्लोस्कर सोलर सबमर्सिबल पंप, DCR प्रमाणित सोलर पैनल, हॉट-डिप गैल्वेनाइज्ड (HDG) स्ट्रक्चर, कंट्रोलर, पाइपलाइन, सुरक्षा फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सामग्री सहित संपूर्ण सोलर सिंचाई पंप प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। इस पहल के माध्यम से कुल 40 किसानों को सामुदायिक एवं दीर्घकालीन सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
यह सोलर सिंचाई पंप प्रणाली किसानों की डीजल एवं बिजली पर निर्भरता कम करेगी तथा सौर ऊर्जा आधारित पर्यावरण-अनुकूल एवं किफायती सिंचाई को बढ़ावा देगी। समूह आधारित इस मॉडल के अंतर्गत किसान रोटेशन प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त करेंगे, जिससे सिंचाई की लागत में कमी आएगी, कृषि कार्य समय पर होंगे, फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक सोलर सिंचाई पंप प्रणाली के संचालन एवं रख-रखाव के लिए किसान समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा उपयोग, रख-रखाव, आय-व्यय तथा मरम्मत का नियमित अभिलेख संधारित किया जाएगा, जिससे यह मॉडल दीर्घकाल तक आत्मनिर्भर, पारदर्शी एवं टिकाऊ रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर किसानों ने HDFC बैंक परिवर्तन एवं CARD संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल सिंचाई की समस्या के समाधान में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव/केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ