
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें।
drms news (शहडोल)। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में 01 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत निजी वाहनों पर अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, सरकारी स्टीकर, फैंसी नम्बर प्लेट एवं ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सघन कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के दौरान भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के नाम अथवा प्रतीक का दुरूपयोग अनाधिकृत रूप से ब्लैक, फिल्म, स्टीकर, एवं अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग करने वाले 20 वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस शहडोल द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
शहडोल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन में किसी भी प्रकार के नियम विरुद्ध उपकरण अथवा संशोधन का उपयोग न करें। उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ