DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मानपुर का गुरु पूजन उत्सव आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मानपुर (नगर मानपुर) का वार्षिक गुरु पूजन उत्सव आज अत्यंत हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पूजन किया। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश शर्मा विभाग प्रचार प्रमुख शहडोल रहे। अपने बौद्धिक उद्बोधन में उन्होंने संघ के वैचारिक और वैयक्तिक अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए वैचारिक दृढ़ता और निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने स्वयंसेवकों को देशहित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस गरिमामयी आयोजन में खंड मानपुर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः देशभक्ति से ओत-प्रोत और अनुशासित रहा। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ