
drms news (मानपुर उमरिया)। नगर क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने ब्लॉक रोड स्थित राजा ज्वेलर्स की दुकान में ताला शटर तोड़कर लाखों का जेवरात चोरों ने पार कर दिया। सुबह राहगीर निकले तो इस चोरी की घटना को देखा तो तत्काल दुकान मालिक राजा सोनी को फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर दुकान मालिक पहुंचे तो देखा कि बगल से शटर को तोड़कर एक तरफ का भाग ऊपर उठाकर चोरों ने बड़ी सावधानी से अंदर घुसकर, कई सामान के साथ सोना चांदी चोरी करने का अंदेशा लगाया है। हालांकि कि सीसीटीवी कैमरा भी दुकान में लगा हुआ था, लेकिन चोरों ने सीसीटीवी कैमरा को भी निकाल ले गए हैं।
इस घटना की जानकारी पीड़ित राजा सोनी ने तत्काल नौरोजाबाद थाना पहुंचकर इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल की जांच नही कर लेती तब तक यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की कितने की लागत का सोना चांदी चोरों ने चोरी कि है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा क़ि कितने रुपए की चोरों ने चोरी की है। इसके पूर्व भी करकेली नगर क्षेत्र में कई चोरी हो चुकी हैं, जिसके चोर आज तक पकड़े नहीं गए है। इस घटना से करकेली नगर क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ