
नर्सिंग सेवा के नए सफर पर निकलीं 60 बेटियां, लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी में लिया सेवा का संकल्प
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को बेहतर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा परम फाउंडेशन के माध्यम से संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज मानपुर में एएनएम प्रथम बैच 2025-27 के विद्यार्थियों का लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैपिंग सेरेमनी के दौरान छात्राओं को नर्सिंग कैप प्रदान की गई, जो उनके नर्सिंग शिक्षा एवं मानव सेवा के नए सफर का प्रतीक बनी। छात्राओं ने नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी ली।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नर्सिंग कौशल कॉलेज
नर्सिंग कौशल कॉलेज का उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ उच्च स्तरीय नर्सिंग प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। कॉलेज में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक लैब, सिम्युलेटर, सिममॉम, सिमबेबी सहित विभिन्न आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध हैं। छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त छात्रावास के साथ खेलकूद, योग एवं अन्य गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है।
कालेज में अब 60 से बढ़कर 120 हुईं सीटें
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर परिषद मानपुर अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में छह एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मानपुर भी शामिल है। वर्तमान में मानपुर नर्सिंग कॉलेज में एएनएम प्रथम बैच की 60 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कॉलेज में अब सीटों की संख्या बढ़ाकर 120 कर दी गई है, जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि मानपुर नर्सिंग कौशल कॉलेज में उमरिया, मंडला, शहडोल, डिंडोरी, सीधी, रीवा, सतना सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। संस्था द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी सहयोग किया जा रहा है।
गरीब परिवारों की बेटियों के लिए रोजगार का नया रास्ता - मीना सिंह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से मानपुर क्षेत्र को नर्सिंग कौशल कॉलेज की सौगात मिली है। इस कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर डिग्री हासिल करने के बाद गरीब परिवारों की बेटियां शासकीय एवं अशासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और सरकार की पहल से मानपुर क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। बेटियों की शिक्षा का स्तर बढ़ना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी परिवार, समाज और देश का विकास और अधिक तेजी से होगा।
शिक्षा के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास—एसडीएम हरनीत कौर
मानपुर एसडीएम सुश्री हरनीत कौर कलसी जी ने क्षेत्र में बढ़ते शिक्षा स्तर की सराहना करते हुए कहा कि मानपुर क्षेत्र में स्कूल, छात्रावास, कॉलेज सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं का विस्तार हुआ है। सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब अभिभावकों और विद्यार्थियों का भी दायित्व है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अवसर मिले। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हो और विकास की गति और तेज हो।
गौरव और सेवा भावना से भरा रहा समारोह
कैपिंग सेरेमनी के दौरान नर्सिंग छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास साफ नजर आया। नर्सिंग कैप धारण करने के साथ ही छात्राओं ने मानव सेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का वातावरण उत्साह, गौरव और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद मानपुर अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी, भाजपा नेता सतीश सोनी, पार्षदगण, नर्सिंग कॉलेज स्टाफ एवं अतिथियों में सोमेश्वर ठाकुर, डॉ. दिनेश कुमार राय, नवीन चौहान, श्रीमती दिव्या मस्की, श्रीमती मोनी सचान, सुश्री नेहा तिवारी, सुश्री शिवानी तिवारी सहित सैकड़ों छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार महेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और नर्सिंग सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सौजन्य से समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ