
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। ग्राम बिजौरी निवासी समाजसेवी सुरेश (मुन्ना) सिंह की पूज्यनीय माताश्री श्रीमती राजकुमारी सिंह का मंगलवार प्रातः लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती राजकुमारी सिंह के निधन को परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी सिंह की अंतिम इच्छा के अनुरूप मंगलवार दोपहर 1 बजे उनके निजी निवास ग्राम बिजौरी से अंतिम यात्रा प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में परिवारजनों, रिश्तेदारों, समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों हुए शामिल।
परिजनों ने सभी शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने कि कामना की। भावपूर्ण श्रद्धांजलि ॐ शांति ऊं शांति ऊं शांति (सौजन्य से समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा )
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ