DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली फिटनेस, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (अनूपपुर)राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को अनूपपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और ईंधन बचत का संदेश दिया गया।रैली का शुभारंभ उत्कृष्ट खेल मैदान अनूपपुर से मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी भगवान सिंह, अंबिकेश सोनी, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती के प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद सहित खेल प्रशिक्षक, पीटीआई, शिक्षक, खेलप्रेमी, वरिष्ठ नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

साइकिल रैली उत्कृष्ट खेल मैदान से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, पुराने तहसील कार्यालय होते हुए जिला न्यायालय के समीप पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘साइकिल चलाइए, डीजल-पेट्रोल बचाइए’, ‘साइकिल चलाइए, स्वस्थ रहिए’, ‘फिटनेस का डोज-एक घंटा रोज’ तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद अमर रहें जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह रैली मेजर ध्यानचंद की स्मृति को समर्पित है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है। ‘फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल तथा जिला वॉलीबॉल संघ के सहसचिव दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया। आयोजन में जिला खेल प्रशिक्षक एवं जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव रामचंद्र यादव, विकासखंड समन्वयक पुष्पराजगढ़ खेलन प्रसाद कोल, पूरन सिंह श्याम, पीटीआई हेमलता राठौर, पीयूष कुमार आर्य, धनीराम बनवासी सहित शिक्षक, खेलप्रेमी एवं प्रतिभागियों का सहयोग रहा।

यह आयोजन कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम, अपर कलेक्टर बलवीर रमन सहित प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ