DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्टेडियम, ब्लॉक ग्राउंड मानपुर में नागपंचमी के शुभ अवसर पर होगा कुश्ती का महामुकाबला


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)स्टेडियम, ब्लॉक ग्राउंड मानपुर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के शुभ अवसर पर मानपुर में कुश्ती के महामुकाबले का आयोजन सोमवार 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम, ब्लॉक ग्राउंड मानपुर में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहलवान पहुंचकर अखाड़े में अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाली इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कुश्ती मुकाबले का आनंद लेने और पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ