DRMS NEWS

DRMS NEWS

मूसलाधार बारिश से ग्राम कठार में तबाही, धान की फसल बर्बाद, सड़क-पुल टूटे


किसानों के घरों में घुसा पानी, सामान बर्बाद, कई कच्चे मकान गिरे
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) 15 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक मानपुर के ग्राम कठार और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी से भारी वर्षा ने भारी तबाही मचाई है। 


यह जानकारी देते हुए किसान नेता हरप्रसाद पटेल लगातार हुई बारिश के कारण निचले और गहरे धान के खेत पूरी तरह जलमग्न/ धराशायी हो गए हैं। तेज पानी के बहाव से पुल-पुलिया और सड़कें टूट गई हैं। बारिश का तांडव कई गांवों में देखने को मिला, जिससे किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और वे सड़क पर आ गए हैं।


बारिश का पानी कई मिट्टी वाले घरों में भर गया। इससे घरों में रखा हुआ अनाज और सामान बर्बाद हो गया। कुछ कच्चे मकान भी ढह गए हैं। प्रकृति के इस कहर ने कई ग्रामों के किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है।


किसान ने शासन-प्रशासन से मांग  

ग्राम कठार के कृषक हरप्रसाद पटेल ने जनहित में जनप्रतिनिधियों व सभी मीडिया और पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे ग्राम कठार एवं आसपास के गांवों में जाकर स्वयं जायजा लें और शासन-प्रशासन को स्थिति से अवगत कराकर प्रभावितों को राहत दिलाने में मदद करें। श्री पटेल ने स्वयं ग्राम कठार का जायजा लिया। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ