
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुरानी बाजार रामलीला मंच, मानपुर में कल दिनांक 17 अगस्त 2026, सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण, 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रुद्राभिषेक, दोपहर 3:30 बजे महाआरती, 3:30 से 4 बजे तक विसर्जन तथा शाम 4 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम के निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की है, ताकि सभी धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित समयानुसार संपन्न हो सकें।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपने घर से थाली, लोटा, कोपर एवं श्रीफल साथ लाने का आग्रह किया है। पुरुष श्रद्धालु भारतीय परिधान तथा महिलाएं लाल अथवा पीले रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हों।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ