DRMS NEWS

DRMS NEWS

यहां सब ठीक है, चलो भागो”.. उमरिया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में छात्रों को शिकायत रखने से रोका, पंचायत सचिव पर लगे आरोप


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) उमरिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं गांव की बदहाल सड़क और यात्री प्रतीक्षालय की समस्या लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे थे। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव ने छात्रों को अपनी शिकायत रखने से रोक दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरही स्थित पीएम जनमन मल्टीपरपज भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रति​निधियों ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। लेकिन इस कार्यक्रम में बीच छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।

पाठकों को बता दें कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में संदीपनी स्कूल के कुछ छात्र-छात्राएं अपने गांव की बदहाल सड़क और यात्री प्रतीक्षालय की समस्या को लेकर अधिकारियों सामने पहुंचे थे। छात्रों का केवल एक ही उद्देश्य था कि अपनी समस्याओं से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके। लेकिन इन छात्र-छात्राओं को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। आरोप है कि इन छात्र-छात्राओं को अपनी बात रखने से सचिव ने रोका।

छात्रों को अपनी शिकायत से रोका, सचिव पर आरोप

जानकारी के अनुसार ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बरही ग्राम पंचायत की सचिव ने छात्रों को अपनी शिकायत रखने से पहले ही रोक दिया। जानकारी के मुताबिक, सचिव ने कथित तौर पर छात्रों से कहा कि “यहां सब कुछ ठीक है, चलो भागो।” इसके बाद छात्रों को कथित रूप से धमकाते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया।

मौके पर मौजूद एक छात्रा ने वीडियो में बताया कि हम सब स्कूल के बच्चे अपनी गांव की खराब सड़क और प्रतिक्षालय की शिकायत लेकर कार्यक्रम में जा रहे थे। लेकिन सचिव मैम ने बोल दिया कि सब कुछ ठीक है, चलो जाओ यहां से.. यहां तुम लोग क्या करने आए हो ... ? छात्रा ने बताया कि यहां जितनी भी सरकारी संस्थाएं हैं, सभी जगह कमियां नजर आएंगी। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव उमरिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ