DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्वास्थ्य सेवा में इतनी बड़ी लापरवाही : उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में बांधी जा रही थीं मवेशियाँ, गोबर से सनी मिलीं दीवारें ... !

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जिले के करकेली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलौड़ी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर मवेशियों का कब्जा पाया गया। स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील सुविधा के लिए बने इस सरकारी भवन का उपयोग मवेशी बांधने और कंडे-भूसा रखने के लिए किया जा रहा था, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

 गोबर के ढेर और गंदगी से अटा मिला अस्पताल

भव्य निर्माण परवान चढ़ा, पर देखरेख नदारद: स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद निर्माण एजेंसी ने इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था। लेकिन भवन की चाबी पंचायत को दिए जाने के बाद इसका दुरुपयोग शुरू हो गया और अस्पताल मवेशियों का आशियाना बन गया।

कलेक्टर राखी सहाय की सख्ती के बाद आनन-फानन में खाली कराया गया भवन, CMHO ने सोमवार तक व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश। बदहाली की खुली पोल: जब मामला कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय तक पहुँचा, तो उनके निर्देश पर शुक्रवार को आनन-फानन में भवन को खाली कराया गया। हालांकि, खाली होने के बाद भी भवन की बदहाली साफ नजर आई। कमरों की दीवारों पर गोबर के दाग लगे थे, फर्श गंदा पड़ा था, परिसर में गोबर का ढेर फैला हुआ था और अंदर लगी टाइल्स भी टूट चुकी थीं। इस लचर व्यवस्था ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और ग्रामीणों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी है।

सोमवार तक व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश, सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. वीके चंदेल ने बताया कि सोमवार तक हर हाल में व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भवन को पूरी तरह साफ-सुथरा कर इसे जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुव्यवस्थित रूप से तैयार किया जाएगा। इस बड़ी लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर दिया है। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव उमरिया

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ