
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति के जनक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमा शंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास और देश को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी जनसेवा को सदैव प्राथमिकता देती रही है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्यकर्ता निरंतर आगे आते रहेंगे।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य ओपी द्विवेदी, अरविंद चतुर्वेदी, कुशलेंद्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश पटेल, विकास गुप्ता, युवा नेता विजय गौतम, रतीभान सिंह, रोशनी सिंह, गुड्डा चतुर्वेदी, रवि सेन, विकास शुक्ला, भोला पटेल, ऋतिक प्यासी, कश्मीर मास्टर, चंद्रेश गुप्ता, सुयश गुप्ता, बसंत शुक्ला, नयन प्यासी, रोशन खान, अनिल जायसवाल, राजेश केवट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ