
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। 15 अगस्त के पावन अवसर पर घरौला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 19 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय विद्यालय, वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद सिल्लू रजक द्वारा ध्वजारोहण कर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। साथ ही बच्चों को देश की एकता, अखंडता एवं विकासमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा और सेवा के संकल्प के साथ एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इसी प्रकार शहीद देवेन्द्र सोनी तिराहा सब्जी मंडी में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पार्षद जीतेन्द्र सिंह जित्तू, शिल्लू रजक ने माल्यार्पण कर झण्डा फहराया। इस अवसर पर समाज सेवी घनश्याम आशुदानी, आदित्य आशुदानी, पप्पू गुप्ता, चन्द्र शेखर ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ