DRMS NEWS

DRMS NEWS

उमरिया ब्रेकिंग: "मानपुर के शासकीय स्कूल में अव्यवस्था का अंबार, बच्चों की सुरक्षा दांव पर"


मानपुर के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कायाकल्प के दावों पर उठे सवाल ...?

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) शासन द्वारा सरकारी स्कूलों में कायाकल्प और व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक ऐसा ही मामला विकास खण्ड मानपुर के शासकीय उन्नत माध्यमिक विद्यालय, मानपुर से सामने आया है।

विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता ने जब वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं।

निरीक्षण में मिली खामियां 

1. विद्यालय परिसर में बारिश का पानी जमा, कीचड़ और जलभराव, 2. जर्जर एवं सीलनयुक्त भवन, क्षतिग्रस्त छत, 3. अव्यवस्थित कक्ष, फर्श पर कागजात और सामग्री बिखरी हुई, 4.  रसोईघर की दीवारों और छत पर गंदगी एवं नमी के निशान व 5. शौचालय की स्थिति दयनीय, अंदर कचरा और सूखे पत्ते पड़े हुए।

यहां पर सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर है, जिस विद्यालय में सैकड़ों बच्चे रोज शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहां स्वच्छ शौचालय, साफ पेयजल, सुरक्षित भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं तक न होना गंभीर लापरवाही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यालय का स्थल निरीक्षण कर भवन की स्थिति, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द सुधार कार्य कराया जाए। प्रदर्शित फोटो में विद्यालय की वर्तमान स्थिति साफ दिखाई दे रही है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ