सेवानिवृत्त प्राचार्य को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (डिण्डोरी)। सर्व आदिवासी समाज संगठन, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री लाल सिंह उद्दे (सेवानिवृत्त प्राचार्य) को सर्व आदिवासी समाज संगठन, मध्यप्रदेश के डिण्डौरी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लाल सिंह उद्दे ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के उत्थान, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों तथा युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी, अनुभव एवं संघर्षशील व्यक्तित्व को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति से डिण्डौरी जिले में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद है। जिला अध्यक्ष के रूप में वे जिलेभर में ग्राम इकाइयों के गठन, वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पेसा कानून 1996 के अनुपालन तथा आदिवासी युवाओं के रोजगार एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विश्वास
सर्व आदिवासी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने कहा कि, “ लाल सिंह उद्दे जैसे अनुभवी शिक्षाविद एवं समाजसेवी के नेतृत्व में डिण्डौरी जिले में आदिवासी समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे समाज की आशाओं पर खरे उतरेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लाल सिंह उद्दे ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए आभारी हूँ। मैं समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की आवाज पहुंचाने तथा आदिवासी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अधिकारों एवं समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”
समाज में हर्ष का माहौल
लाल सिंह उद्दे की नियुक्ति पर सर्व आदिवासी समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से डिण्डौरी जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आदिवासी समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ