DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर जनपद में हंगामा: CEO के खिलाफ अध्यक्ष समेत सदस्य धरने पर बैठे, SDM को सौंपा ज्ञापन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जनपद पंचायत मानपुर में सोमवार को बड़ा हंगामा हो गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित सिरोठिया की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा और जनपद अध्यक्ष समेत सभी सदस्य दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।

बैठक में CEO नदारद, भड़का आक्रोश

बताया जा रहा है कि आवश्यक बैठक के लिए जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह  सहित सभी जनपद सदस्यों को बुलाया गया था। जब सभी सदस्य मीटिंग हॉल पहुंचे तो CEO सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने जनपद कार्यालय के बाहर ही दरी बिछाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सदस्यों ने सवाल उठाया कि यदि बैठक नहीं होनी थी तो सूचना पहले ग्रुप में क्यों नहीं दी गई ... ?  ये निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान है।

दवाई की पर्ची को लेकर विवाद

धरने के दौरान एक और विवाद खड़ा हो गया। जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने आरोप लगाया कि धरना स्थल पर पहुंचे CEO अंकित सिरोठिया ने दवाई संबंधी एक पर्ची धरने पर बैठे सदस्यों की ओर फेंकी और कथित रूप से कहा - “पढ़े हो तो पढ़ लो, कोई बीमार हो सकता है।”

सदस्यों ने इसे अपमानजनक बताया। हालांकि इस आरोप पर CEO अंकित सिरोठिया का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

SDM को सौंपा ज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चले धरने के बाद जनपद अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्य अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) मानपुर के कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इससे पहले भी 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा की राशि, आय-व्यय के विवरण, बैठक के एजेंडे और पंचायत सचिवों के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर शिकायतें की जा चुकी हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ