
जिला संगठन प्रभारी सम्मति सैनी और जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल की मौजूदगी में बूथ से पंचायत तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। आगामी नगर परिषद एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार 22 अगस्त को मानपुर में मनोहर चाय के ऊपर हॉल में ब्लॉक कांग्रेस मानपुर, उप ब्लॉक इंदवार एवं बांधवगढ़ ब्लॉक की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने की।
जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो के संकेत
संगठन प्रभारी सम्मति सैनी ने कहा - जो कार्यकर्ता जमीन पर लड़ाई लड़ेगा, जनता के साथ खड़ा रहेगा और संगठन मजबूत करेगा, नगर परिषद चुनाव में टिकट के लिए उसी के नाम पर विचार होगा। तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। जल्द ही मंडलम और पंचायत कमेटी अध्यक्षों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र
जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने कहा - जिला, ब्लॉक, मंडलम कमेटियों के प्रभारी नियुक्त होंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। यह चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा। बैठक को शारदा प्रसाद गौतम, ओ.पी. द्विवेदी, अंजू सिंह, अनुराग सिंह, मनीष सिंह, मनोज सिंह, राम गोपाल दहिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। संचालन विजय गौतम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी सम्मति सैनी, जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल, जिला महासचिव पुष्पराज सिंह, मिथिलेश राय, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह, जनपद सदस्य माया सिंह, रोशनी सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ