DRMS NEWS

DRMS NEWS

बड़ी खबर : भदार नदी में दर्दनाक हादसा, युवक की डूबने से मौत - पुल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)जनपद पंचायत मानपुर के पड़वार-सलैया मार्ग पर स्थित भदार नदी  में पुल नहीं होने के कारण एक और जान चली गई। कुड़ी में बने बांध के कारण नदी में जलभराव बढ़ा हुआ है।

मृतक की पहचान-  मुदगुड़ी निवासी जितेंद्र पिता राम नरेश द्विवेदी के रूप में हुई है। घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। युवक नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इस मार्ग पर पुल नहीं होने से हर साल बारिश में ऐसी घटनाएं होती हैं। कुछ दिन पूर्व ही SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था, फिर भी पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल- बार-बार हादसों और एक मौत के बाद भी भदार नदी पर पुल निर्माण कब होगा ...?  जिम्मेदार कौन.... ? पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ