
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। उमरिया के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल के बच्चों का स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने इसे कृषि संबंधी प्रोजेक्ट गतिविधि बताते हुए बच्चों से वास्तविक खेती का काम कराने से इनकार किया है।
जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कई छात्र खेत में धान की रोपाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर बच्चे पढ़ाई के समय खेत में क्या कर रहे थे। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस पहने हुए पानी से भरे खेत में उतरकर धान की पौध लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। काम कराने का मामला बताया, जबकि कुछ ने इसे व्यावहारिक शिक्षा से जोड़कर देखा। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ