
हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी के आचार्यों ने कराया विधि-विधान से पूजन, उमड़ा आस्था का जन-सैलाब
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस अनुष्ठान में मानपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ हुई, जो पूर्वाहन 11:00 बजे तक चली। श्रद्धालुओं ने पूर्ण निष्ठा के साथ मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी (छपरोड़) से पधारे विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 2:00 बजे तक मुख्य यजमानों एवं श्रद्धालुओं द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
अपराह्न 3:30 बजे भगवान शिव की महाआरती की गई, जिससे संपूर्ण परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महाआरती के पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया गया और शाम 4:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं, दानदाताओं का समिति ने किया आभार व्यक्त
धार्मिक अनुष्ठान के सफल समापन पर आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले समस्त श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं दिन-रात तत्पर रहे वालंटियरों का तहे दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना के प्रवाह को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के वृहद अनुष्ठान निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ