DRMS NEWS

DRMS NEWS

हर घर तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति और नशामुक्ति का संदेश कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने निकाली तिरंगा रैली


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (अनूपपुर)शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, बस्ती वार्ड क्रमांक 15 अनूपपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता निभाई।

विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली आसपास की गलियों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ध्वज गीत एवं विभिन्न देशभक्ति नारों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की मानव श्रृंखला, आकर्षक रंगोलियां तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

संस्था प्रधान अजय प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।

वारिष्ठ शिक्षिका शैल शर्मा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तिरंगे का सदैव सम्मान करें तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका एस स्वाती राव नशामुक्ति को लेकर भी जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शासन से मध्य प्रदेश में नशे के विरुद्ध और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं सविता प्रजापति, शैल शर्मा, एस. स्वाती राव एवं विद्या राठौड़ सहित समाजसेवक रमेश प्रजापति ने भी तिरंगे के महत्व, राष्ट्रप्रेम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सौजन्य से समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ