
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। विकासखंड मानपुर अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को मल्टी परपस हाई स्कूल में मुख्य अतिथि मुकेश प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि सीतेश सूर्या की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार पटेल ने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना का माहौल रहा।
इस अवसर पर शिक्षकगण और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित छोटे सिंह, आरती गुप्ता, चंद्रकला यादव, आँचल तिवारी, वसुंधरा पटेल, तनुजा तिवारी, सृष्टि उपाध्याय, शारदा पटेल, दिव्या शुक्ला, प्रमिला केवट, सीता सिंह, उदयराज सिंह तेकाम, जय कुमार सोनी उपस्थित रहे। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ