DRMS NEWS

DRMS NEWS

संत रविदास जी के विचारों से समरसता का संदेश, सोहागपुर मंडल में गांव-गांव निकाली रथयात्रा


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज गांव-गांव रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रथयात्रा के दौरान संत शिरोमणि संत रविदास जी के जीवन, उनके महान विचारों एवं समरसता के संदेश के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास जी ने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। 

उनका प्रसिद्ध दोहा है  “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। , छोट-बड़े सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न॥”_ कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर समरस, समान और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ