
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी टोला के ग्राम डोंगरी टोला में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो भैंसों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पशुपालक के परिवार में मातम का माहौल है, वहीं घटना में उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरी टोला निवासी लालमन सिंह पिता इंद्रपाल सिंह की दो भैंसें शनिवार शाम करीब 5 बजे घर के चौगान में बंधी हुई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में मौसम खराब हुआ और अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दोनों भैंसें मृत अवस्था में पड़ी थीं। घटना की जानकारी पशुपालक और ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई।
दो भैंसों की एक साथ मौत होने से लालमन सिंह के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि पशुपालन उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को प्राकृतिक आपदा के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जागरूक करने तथा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत राशि उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। सौजन्य से समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव मानपुर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ