DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिला भाजपा कार्यालय में धूम धाम के साथ किया गया ध्वजारोहण


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने जिले वासियों को महापर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिला भाजपा कार्यालय में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण ज्ञान सिंह जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने ध्वज वंदन किया। एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  ने ध्वजा रोहण किया। आपने कहा कि यह राष्ट्रीय महापर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

माँ भारती के अमर शहीदों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं बलिदान के फलस्वरूप ही आज हम स्वतंत्र भारत में प्रगति के नवीन आयाम स्थापित कर रहे हैं। आइये, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए 'विकसित भारत' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया हैं। स्वतंत्र भारत के लिए उन्होंने अपनी जवानी खपा दी, फांसी पर लटक गए,आजादी प्राप्ति हेतु संघर्षों का वो कालखंड याद करिए, पूरा देश स्वतंत्र भारत के मंत्र को लेकर जीता था।आज समय की मांग है कि 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए - समृद्ध भारत! 2047 में जब आजादी के 100 साल पूर्ण होंगे, तब तक विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं।

इस संकल्प की पूर्ति के लिए भारत आज हर सेक्टर में आधुनिक इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।आधुनिक इकोसिस्टम हर क्षेत्र में हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। डबल इंजन की सरकार राष्ट्र के विकाश में कोई कमी नही कर रही।  भारत तेज गति से विकाश पथ पर अग्रसर है।  माननीय मोदी जी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर बन रहे है। अगर हम आत्मनिर्भर न होते, तो क्या ऑपेरशन सिंदूर हम इतनी त्वरित गति से कर पाते, लेकिन, मेड इन इंडिया की शक्ति हमारी सेना के हाथ में थी, इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट हमारी सेना अपना पराक्रम दिखाती रही।

हम पिछले 11 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर एक मिशन लेकर चले हैं, उसके नतीजे आज नजर आ रहे हैं।आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयात और निर्यात या रुपये, पैसे तक सीमित नहीं है।आत्मनिर्भरता का नाता हमारे सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है और जब आत्मनिर्भरता खत्म होने लगती है, तो सामर्थ्य भी निरंतर क्षीण होता जाता हैइसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने, बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत अनिवार्य है।

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर ‘एक देश, एक विधान’ के संकल्प को साकार किया जा रहा है। यह कानून भेदभाव समाप्त कर महिला सम्मान को मजबूत करेगा।साथ ही सामाजिक समरसता के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वें जयंती वर्ष का उत्सव भी हम मध्यप्रदेश में 18 अगस्त से मनाने रहे हैं। 

किसानों के खेत हमारे लिए देव स्थल हैं। हमारी सरकार इसी दिशा में किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए  वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है।इसी के अंतर्गत किसानों के भू-अर्जन पर चार गुना मुआवजे का प्रावधान किया गया है। साथ ही, किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘कवच योजना’ शुरू की गई है। इस अवसर पर नितिन मिश्रा जिला सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा जिला उमरिया सहित अन्य कनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ