DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रशासन बेखबर, रात के अंधेरे में ‘रेत का खेल’! चरणगंगा नदी में दिन-रात मजदूर, घाटों पर लगे रेत के ढेर


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)नगर परिषद मानपुर क्षेत्र में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात होते ही गोवर्धन, सोन नदी, डंडी, खुटार, मानपुर, चरणगंगा नदी और बरबसपुर क्षेत्र में रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही बढ़ जाती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि चरणगंगा नदी में दिन-रात मजदूर रेत निकालने में लगे रहते हैं और नदी किनारे रेत के बड़े-बड़े ढेर नजर आते हैं। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत परिवहन किए जाने के आरोप हैं। यदि यह गतिविधियां बिना वैध अनुमति के हो रही हैं तो यह प्रशासनिक निगरानी पर बड़ा सवाल है।

पुलिस, राजस्व और वन विभाग की निगरानी पर सवाल

खनिज परिवहन की जांच और कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग, कानून-व्यवस्था एवं अवैध परिवहन पर कार्रवाई के लिए पुलिस तथा वन क्षेत्र से जुड़े मामलों में वन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि नदी क्षेत्रों में दिन-रात गतिविधियां जारी रहने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

बेहद आश्चर्य है..! नदी में मजदूर, किनारे लगे रेत के ढेर—फिर भी जिम्मेदार बेखबर ...?

बेहद आश्चर्य है कि यदि चरणगंगा नदी में वास्तव में दिन-रात रेत निकाली जा रही है और मौके पर रेत के ढेर जमा हैं, तो प्रशासन के जिम्मेदार अमले को इसकी जानकारी क्यों नहीं है ...? क्या संबंधित विभागों ने कभी मौके पर जाकर जांच की ...? यदि जांच हुई है तो क्या कार्रवाई की गई ....?

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस, राजस्व, खनिज और वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर चरणगंगा सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में दिन और रात औचक निरीक्षण किया जाए। रेत के ढेरों की जांच, मौके पर काम कर रहे लोगों की जानकारी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रॉयल्टी और परिवहन अनुमति की जांच की जाए।

लोगों का सवाल सीधा है ..?  जब नदी में दिन-रात गतिविधियां और रेत के ढेर कथित तौर पर खुलेआम नजर आ रहे हैं, तो प्रशासन को आखिर क्या दिखाई नहीं दे रहा ...? (साभार मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ