DRMS NEWS

DRMS NEWS

देशभक्ति के रंग में रंगा कुशमहा पंचायत, निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा,


सरपंच सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं सचिव संतोष सोनी के नेतृत्व में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)आजादी के पर्व को लेकर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुशमहा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं सचिव संतोष सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पंचायत के पंच, ग्रामीणजन तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने पूरे गांव में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

सरपंच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ