DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर मानपुर में होगा भव्य सामूहिक ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) नगर परिषद प्रांगण में सुबह 8 बजे और खेल मैदान स्टेडियम में 9 बजे होगा ध्वजारोहण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देंगे देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मानपुर नगर में सामूहिक ध्वजारोहण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को नगर परिषद प्रांगण में प्रातः 8 बजे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे खेल मैदान स्टेडियम, मानपुर में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।

खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह के करकमलों से ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह करेंगी।

कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद 9:30 बजे अतिथियों का स्वागत एवं वंदन होगा। वहीं प्रातः 9:40 बजे से मानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संतलाल चौधरी, श्रीमती गीता देवी पटेल, श्रीमती धरमिनिया बैगा, श्रीमती कुसुम प्रजापति, अतुल तिवारी, श्रीमती उर्वशी द्विवेदी, डॉ. सुप्रिया गुप्ता, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती रूकी बाई प्रजापति, राहुल द्विवेदी, श्रीमती पुष्पा गौतम, शिवराम शुक्ला, सज्जन कुमार कोल, श्रीमती संतरा कोल,  हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल, राम निधि शुक्ला एवं अमर बैगा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मानपुर नगर के सभी सम्माननीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, पत्रकार बंधुओं एवं समाजसेवियों से स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने एवं समारोह को सफल बनाने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति, एकता और राष्ट्र गौरव की भावना से सराबोर रहेगा, जिसमें नगरवासियों की सहभागिता समारोह को और भव्य बनाएगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ