
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (अनूपपुर)। छुलहा रेलवे स्टेशन से जुड़ी वर्षों पुरानी जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतहरी ने बड़ा कदम उठाया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष रजन कुमार राठौर के नेतृत्व में दोपहर 1.00 बजे छुलहा रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि छुलहा रेलवे स्टेशन आसपास के दर्जनों ग्रामों के हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है।कोरोना काल में बंद की गई यात्री ट्रेनों का ठहराव आज तक बहाल नहीं होने और बुनियादी सुविधाओं की कमी से क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी लगातार परेशान है।
कांग्रेस की प्रमुख 6 मांगें-बंद ट्रेनों का ठहराव तत्काल बहाल हो, कोरोना काल से पहले रुकने वाली ट्रेनें जैसे -इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18234/18233), भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235/18236), रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस (18247/18248), बिलासपुर- चिरमिरी (18257/18258), दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241/18242) सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया जाए।
फुट ओवरब्रिज का विस्तार किया जाए
स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज को प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 की ओर सड़क,बस स्टैंड तरफ और प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 की ओर सड़क तक बढ़ाया जाए,ताकि खड़ी मालगाड़ी के नीचे से जान जोखिम में डालकर निकलने की मजबूरी खत्म हो।
बंद लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर स्थायी सड़क
लेवल क्रॉसिंग बंद कर लगभग 1 किमी दूर अंडरब्रिज बनाया गया है।अंडरब्रिज से ग्राम पंचायत छुलहा रोड एवं ग्राम पंचायत सेंदुरी रोड तक गुणवत्तापूर्ण सीसी डामरीकृत पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।
अंडरब्रिज में जलभराव का स्थायी समाधान
हर्री-बर्री, वीक-60 एवं बाईपास अंडरब्रिज में बारिश के दौरान भारी जलभराव से आवागमन बाधित होता है। उचित जल निकासी,नाली,ड्रेनेज और पंपिंग व्यवस्था की मांग।रेलवे लिंक रोड का डामरीकरण एवं नाली निर्माण किया जाए।
यात्रियों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने और असुरक्षित तरीके से ट्रैक पार करने की मजबूरी को खत्म करने के लिए वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था।
समयबद्ध कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में रेल प्रशासन से मांग की गई है कि 15 दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों द्वारा छुलहा स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया जाए।ट्रेनों के ठहराव पर 15 दिन में प्रक्रिया शुरू कर लिखित अवगत कराया जाए।फुट ओवरब्रिज, सड़क, नाली, जल निकासी के लिए 30 दिन में तकनीकी सर्वे और कार्ययोजना बने। 30 दिन में की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी
यदि निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई और संतोषजनक लिखित जवाब नहीं आता है तो क्षेत्र के ग्रामीणों, यात्रियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में धरना-प्रदर्शन और फिर वरिष्ठ रेल अधिकारियों को ज्ञापन व व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।
इन सभी मांगों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जयसिंहनगर प्रभारी आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह राठौर, जनपद सदस्य रामवती राठौर सहित सेंदुरी, छुलहा, वर्री, अमगमा, पिपरिया सहित आसपास के ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व आम नागरिक उपस्थित रहे।ज्ञापन पर ग्राम पंचायत सेंदुरी,छुलहा,अमगवा के सरपंचों एवं जनपद सदस्यों की मुहर और हस्ताक्षर भी हैं।
ज्ञापन देने के समय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रमेश सिंह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, रजन कुमार राठौर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जैतहरी, विधानसभा जयसिंहनगर प्रभारी आशीष त्रिपाठी , गुलाब पटेल ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर, पूर्व प्रदेश युवक काँग्रेस सचिव संजय सोनी, आरटीआई जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला महामंत्री राघवेंद्र पटेल, विवेक यादव, राजू राम पटेल, लखन कोल सरपंच सेन्दुरी, स्वामीदीन बैगा सरपंच बर्री, मधुरी कोल सरपंच छुलहा, भवनसिंह सरपंच लखनपुर, गणेश सिंह सरपंच अमगांवा, दुक्खु कोल सरपंच पिपरिया,रामवती राठौर जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक-20, मनोज राठौर जनपद उपाध्यक्ष जैतहरी, मोहन लाल राठौर उपसरपंच, गुलाब पटेल उपसरपंच, संतोष महरा उपसरपंच, संतोष राठौर, काँग्रेस सेवादल राम सजीवन गौतम, कमलेश राठौर, रामसिंह राठौर, ठाकुर दीन राठौर पूर्व उपसरपंच, रामसिंह राठौर, खेलावन राठौर, देववती राठौर जिला उपाध्यक्ष राजीव गांधी कांग्रेस, राम लखन राठौर मंडल अध्यक्ष, राम सजीवन राठौर, एडवोकेट संजीव द्विवेदी, एडवोकेट संतोष सोनी, एडवोकेट लालमणि सिंह राठौर, सुदामा राठौर, मान सिंह राठौर, लल्लू राठौर, पूरन लाल राठौर, भोंगल राठौर, तीरथ राठौर, दिलीप केवट, विनय. कांत प्रजापति अन्य कांग्रेस का कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ