
1666 आवेदनों की समीक्षा में 670 में दस्तावेजों की कमी, 499 आवेदन पहले ही निरस्तसंपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के लिए नगर पालिका परिषद ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। योजना के तहत प्राप्त 1666 आवेदनों की समीक्षा में 670 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण अधूरे पाए गए हैं, जबकि 499 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं।
आवेदनों की जांच के दौरान हितग्राहियों के आवेदन के साथ-साथ आवास निर्माण स्थल का भी संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच में पात्रता, दस्तावेज और आवास निर्माण से संबंधित कमियां सामने आने पर संबंधित आवेदनों पर आपत्ति दर्ज की गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेन्द्र भंडारी के निर्देशन में आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। संबंधित हितग्राहियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि वे नोटिस प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर अपना अभ्यावेदन एवं आवश्यक दस्तावेज सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।
निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेज अथवा अभ्यावेदन प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि आवेदन निरस्त होने के बाद की गई आपत्ति अथवा शिकायत पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही विचार किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और तत्काल कार्यालय में संपर्क कर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लें। आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर आवेदन पूर्ण कराने से पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना 2.0 का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ