
drms news (शहडोल)। जिला कंट्रोल रूम, आपदा प्रबंधन से सूचना प्राप्त हुई कि जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम सन्नोसी स्थित तालाब में 13 वर्षीय आशीष पटेल के डूबने की घटना हुई है।
सूचना मिलते ही 7 सदस्यीय एसडीईआरएफ (SDERF) टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीईआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने अथक प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव तालाब से खोज निकाला।
शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चा नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बच्चों को अकेले तालाब-नदी में न जाने दें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ