
drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2026 को थाना सिंहपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया की ड्यूटी पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) प्राथमिक पाठशाला अमरहा पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। थाना सिंहपुर से उन्हें ड्यूटी स्थल पर समय पर उपस्थित होने हेतु सूचित कर निर्देशित भी किया गया था। थाना प्रभारी सिंहपुर द्वारा पोलिंग बूथ अमरहा का निरीक्षण किए जाने पर प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए गए। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर थाना पपौंध से संबद्ध किया है। एसपी डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ