DRMS NEWS

DRMS NEWS

माँ ज्वाला रानी के दरबार की भव्य चौकी 26 सितम्बर को, उमड़ेगा भक्तजनों का सैलाब

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाधाम उचेहरा में 26 सितंबर 2026 शनिवार को माँ ज्वाला रानी के दरबार की भव्य चौकी का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर के संस्थापक/प्रमुख पुजारी बड़े महाराज जी (मो. 09424332917) ने ॐ ज्वाला देव्यै नमः मंत्रोच्चार के साथ माँ ज्वाला उचेहरा वाली के दरबार में सभी भक्तजनों का हार्दिक-हार्दिक अभिनंदन करते हुए इस पावन अवसर पर भक्तजनों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि माँ ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा, नौरोजाबाद तहसील क्षेत्र के उचेहरा गाँव, घोड़छत्त नदी तट पर स्थित है, जहाँ वर्ष भर श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है।समस्त भक्तजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर माँ के दरबार का आशीर्वाद प्राप्त करें। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ