
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। थाना सीधी पुलिस को 19 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरैन बाहरडोल, थाना सीधी, जिला शहडोल में 18 सितंबर 2026 की रात्रि के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से मृतिका प्रेमबाई अहिरवार पति स्व. राम नारायण अहिरवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम दरैन बाहरडोल, थाना सीधी, जिला शहडोल की सोते समय सिर एवं गाल में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना सीधी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सीधी में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। एफ.एस.एल. विशेषज्ञ एवं चिकित्सकीय टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर घटना से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।
एस.डी.ओ.पी. ऋषभ छारी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक सेवान्दर राम भगत के नेतृत्व में सउनि. अमेरिका दास, सउनि. गुलाब सिंह, सउनि. दयाराम दुबे, सउनि. दीपक सिंह परिहार, प्र.आर. गणेश सिंह, आर. सतीश सिंह, आर. उदयभान सिंह, आर. शुभम अखण्डे, आर. संजय द्विवेदी, आर. नरेन्द्र यादव एवं आर. रमेश वर्मा पुलिस टीम को विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कौशल प्रसाद रैदास पिता स्व.राम नारायण रैदास, उम्र 34 वर्ष, निवासी दरैन खरिका टोला, थाना सीधी, जिला शहडोल की पहचान की गई। आरोपी कौशल प्रसाद रैदास को 23 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त वस्तु को सीधी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने किन कारणों से आरोपित युवक ने यह हत्या क्यों कि खुलाशा नहीं किया है।
गिरफ्तार आरोपी कौशल प्रसाद रैदास को विधिवत न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जे.एम.एफ.सी. न्यायालय, जयसिंहनगर के समक्ष पेश किया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ