
drms news (मानपुर उमरिया)। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा-2 में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना में 13 वर्षीय शिवानी गोंड एवं उसके 14 वर्षीय भाई अमित सिंह गोंड की मृत्यु हुई है। घर के पास स्थित कुएं में शिवानी नहा रही थी। इसी दौरान पानी निकालते समय अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। बहन को कुएं में डूबता देख भाई अमित उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों भाई-बहन की डूबने से मृत्यु हो गई।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा द्वारा बताया गया कि मृतक दोनों भाई-बहन के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के प्रावधानों के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है। तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शासकीय प्रावधान के अनुसार संबंधित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ